महासमुन्द
हरूना धान की कटाई में जुटे किसान
25-Oct-2025 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अक्टूबर। दीपावली पर्व मनाने के बाद अब अर्ली वैरायटी मतलब हरूना किस्म की धान की कटाई में किसान जुट गए हैं।
क्षेत्र में नवरात्र-दशहरा पर्व पर हुई बारिश से खेतों में पानी होने से हार्वेस्टर नहीं चल पा रही है। लिहाजा चैन कुबोटा हार्वेस्टर की मांग बढ़ गई है। इससे चार हजार रुपए प्रति घंटा की दर से कटाई की जा रही है। लेकिन छोटे किसान मजदूर व हंसिया से कटाई करवा रहे हंै।
मौसम में उतार चढ़ाव के चलते फसल में कीट प्रकोप माईट और भूरा माहो कहर है। इस बीमारी से दवाईयां बेअसर है। खेतों में अब बड़े किस्म की धान की बालियां निकल गई है। उनकी बालियों पर माइट कीट का प्रकोप बढ़ गया है। इससे धान के दानों में बदरा होने का खतरा बढ़ गया है। भूरा माहो की बात करें तो वह सीधे फसल को पैरा कर रहा है। इसे लेकर किसान परेशान हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे