महासमुन्द

खड़सा-मोहकम रेत खदान उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक
25-Oct-2025 4:13 PM
खड़सा-मोहकम रेत खदान उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक

नीलामी 20 तक

महासमुंद, 25 अक्टूबर। कलेक्टर कार्यालय खनिज शाखा महासमुंद द्वारा छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2025 के नियम.7 अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से महासमुंद तहसील अंतर्गत ग्राम खड़सा एवं मोहकम रेत खदान उत्खनन पट्टा आबंटन किया जाना है।

जिसके लिए अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदारों का निविदा आमंत्रित किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक नीलामी रिवर्स ऑक्शन हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 कुल 07 दिवस तक जमा की जाएगी। बोलियां केवल ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।


अन्य पोस्ट