महासमुन्द
मनुष्यों को ज्ञान के प्रकाश की तरफ मोड़ता है प्रकाश का पर्व -प्रीति दीदी
25-Oct-2025 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में दीपोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
केंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति दीदी ने दीपावली पर संदेश दिया कि यह प्रकाश का पर्व काम क्रोध लोभ मोह अहंकार के अज्ञानता रूपी अन्धकार से भटके हुए मनुष्यों को ज्ञान के प्रकाश की ओर मोड़ता है। घर की साफ सफाई मन वचन कर्म की पवित्रता को जीवन में धारण करना सिखाता है। दीपक जलाने का आध्यात्मिक अर्थ यह सिखाता है कि अपने पुराने स्वभाव संस्कार व विकारों का खाता परमात्मा की याद से खत्म कर नये जीवन की शुरुआत करना है। इस अवसर पर ब्रम्हा कुमारी बहनों ने सभी को आत्मिक तिलक लगाया। दीदी ने बताया कि भाई दूज का पर्व आत्मिक संबंध का प्रतीक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे