महासमुन्द
राउत नाचा करती दिखीं महिलाएं
24-Oct-2025 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 अक्टूबर। बीते दिनों दीपावली त्यौहार पर रंग बिरंगे परिधान और खूबसूरत रंगों वाले लाठियों संग राउत थिरकते थे, लेकिन अब महिलाएं भी इस विधा में पारंगत हो चुकी हैं। मातर पर्व पर डिघारी गांव की यादव समाज की महिलाएं सजी-धजी लाठियों संग राउत नाचा करती दिखीं। इन महिलाओं ने गांव की गलियों में घूम-घूम कर दोहा गाकर राउत नृत्य किया। गांव के साजिंदे भी मोहरी और नगाड़े लेकर महिलाओं का साथ देते रहे। यह तस्वीर सुरेश-ईश्वरी हठीले ने भेजी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे