महासमुन्द

राज्य स्तर जूनियर तीरंदाजी बालक इंडियन में विक्रम राज, रिकर्व में गीतेश यादव,कंपाउंड राउंड में रुस्तम प्रथम
18-Oct-2025 4:16 PM
राज्य स्तर जूनियर तीरंदाजी बालक इंडियन में विक्रम राज, रिकर्व में गीतेश यादव,कंपाउंड राउंड में रुस्तम प्रथम

बालिका इंडियन राउंड में सरिता, रिकर्व राउंड में क्षमा, कंपाउंड राउंड में अदिति अव्वल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 अक्टूबर। 25 वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा जिला तीरंदाजी संघ, बागबाहरा महासमुंद के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम सुनसुनिया बागबाहरा जिला महासमुंद में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के बताएं अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सम्पूर्ण मापदंडों का पालन किया गया। खिलाडिय़ों में आत्मविश्वास की दृढ़ता आयी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के वातावरण में खेलने का अनुभव इस मैदान पर मिला।

जिले के खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज घृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, पुनेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, संजय पटेल एवं सदस्यगण द्वारा आयोजन को भव्य रूप से आयोजित किया गया।

महासमुंद जिले से खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से डोमेश्वरी, दुर्गेश्वरी साहू, नीलम साहू, सारोन, अबीर पांडे, भास्कर,गजेन्द्र, पीयूष, जयंत ठाकुर, उमेश बरिहा एवं जिला तीरंदाजी संघ से जया साहू, सत्यभामा साहू, ओम प्रकाश, लक्ष्मण, टुकेश, लोकेश, चांदनी साहू, तृषा प्रजापति, जया पहाटिया, पद्मा साहू ने भागीदारी किया।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तीरंदाजी के तीनों विधाओं इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कंपाउंड राउंड को शामिल किया गया। जिसमें प्रदेश भर से 17 जिलों से 27 टीम जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जशपुर,बालोद,खैरागढ़, राजनांदगांव, शक्ति, कोरबा, बीजापुर,सरगुजा, जगदलपुर, गरियाबंद, कोंडागांव, रायगढ़, महासमुंद जिले एवं खेलो इंडिया सेंटर, साईं सेंटर के जूनियर बालक एवं बालिका कुल 240 तीरंदाज व 55 कोच मैनेजर शामिल हुए। महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला। जिसमें खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के खिलाड़ी शामिल हुए।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा के उद्घाटन समारोह के अवसर पर अतिथि में वल्र्ड चैंपियनशिप साऊथ कोरिया में 02 पदक विजेता पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी टोमन कुमार, अलका नरेश चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, सविता दीवान, अजय कुमार सिन्हा, पुष्पेंद्र चंद्राकर, भोपाल सिंह बंजारा, अविनेश कोसे, चंद्रकांत सेन जिले से आए प्रशिक्षक शामिल रहे। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बागबाहरा खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू, प्रेम साहू, मंता यादव, महेंद्र गुप्ता, थानुराम आदि अतिथि शामिल रहे।

राज्य स्तरीय के सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि रायपुर में आयोजित होगा उसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें बालक वर्ग इंडियन राउंड के विजेता विक्रम राज शिवतराई बिलासपुर, 661 अंकों के साथ प्रथम स्थान, प्रियांशु मरकाम बिलासपुर द्वितीय, कुबेर सिंह बिलासपुर तृतीय एवं कमलेश साहू खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर चौथा स्थान प्राप्त किया। 

इसी तरह रिकर्व राउंड में गीतेश यादव कोरबा ने 659 अंकों के साथ प्रथम स्थान, श्रेयांश वर्मा बालोद ने द्वितीय स्थान, तरुण जांगड़े भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर ने तृतीय स्थान एवं आकाश राज खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड में रुस्तम राजनांदगांव ने 677 अंकों के साथ प्रथम स्थान, आर्यन कोंडागांव ने द्वितीय स्थान, निशांत पटेल खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने तृतीय एवं नीतिश बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में सरिता बघेल दंतेवाड़ा ने प्रथम स्थान, माया बिलासपुर ने द्वितीय स्थान, चांदनी साहू खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने तृतीय एवं नंदिनी पोर्ते बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड में क्षमा पिस्दा भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर ने प्रथम स्थान, फलक यादव ने द्वितीय स्थान, दक्षा यादव ने तीसरा एवं रवीना खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

कम्पाउन्ड राउंड में अदिति कोंडागांव ने प्रथम स्थान, पद्मा साहू महासमुंद ने द्वितीय स्थान, देविका साहू रायपुर ने तृतीय एवं अंकिता मौर्य दुर्ग ने चौथा स्थान प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में तीरंदाजी संघ के सदस्यों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका परिषद बागबाहरा का योगदान रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक टीम में श्रद्धा सोनवानी, कुशल रजक, बिंदेश्वरी, साक्षी विश्वकर्मा,ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, बसंत मांझी का सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. विकास अग्रवाल, सोमनाथ साहू एवं आभार व्यक्त अरविंद छाबड़ा ने किया।


अन्य पोस्ट