महासमुन्द
राज्य स्तर वॉलीबॉल टीम में 6 छात्राओं का चयन
17-Oct-2025 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17अक्टूबर। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में द न्यू होली फेथ स्कूल की 6 छात्राओं ने स्थान बनाया है।
द न्यू होली फेथ स्कूल की छात्राएं कुमकुम साहू पिता मनोज साहू, लावण्या सिन्हा पिता ईश्वर सिन्हा,अर्चना शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद, नेहा साहू पिता गिरधारी लाल, मानशी साहू पिता पुरुषोत्तम साहू, तूबा फातिमा पिता जाकिर रजा ने प्रतिदिन खेल प्रशिक्षक जगदीश धीवर के मार्गदर्शन में कठिन अभ्यास कर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में स्थान बनाया है। बच्चों के राज्य स्तरीय चयन से संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन, प्राचार्य शर्वरी पींचा, समिति मेंबर कविता पींचा, मार्गदर्शिका नंदनी चतुर्वेदी, किशोर शुक्ला, दिलीप बोथरा एवम् समस्त अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे