महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अक्टूबर। महासमुंद की एंटी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स की टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप में एक क्विंटल 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 2 अन्तरराजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम कीमती 22 लाख रुपए, पिकअप वाहन कीमती 5 लाख रुपए, एक नग टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 5 हजार रुपए नगदी रकम 1 हजार रुपए कुल 27 लाख,06 हजार रुपए जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बसना क्षेत्र में 15 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन में अवैध मादक गांजा रखकर ओडि़शा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एंटी नारकोट्किस फोर्स एवं थाना बसना पुलिस ने पलसापली बेरियर आकर नाकाबंदी की।
कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक न्यू पासिंग पिकअप आया। जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल कुमार पासवान बिहार तथा अरूण सोलंकी यूपी का निवासी होना बताया।
पूछताछ में दोनोंं ने बताया कि वाहन के पीछे डिक्की में एक गुप्त चेंबर में गांजा रखा हुआ है। उक्त गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने पर आरोपियों के कब्जे से 4 सफेद रंग के बोरी के अंदर भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम बोरी सहित कीमती 22 लाख रुपए के अलावा परिवहन में प्रयुक्त वाहन, एक मोबाइल, नगदी रकम समेत कुल 27लाख, 6 हजार रुपए बरामद कर थाना बसना में अपराध धारा 20ब के तहत् कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।