महासमुन्द
12 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
16-Oct-2025 11:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 अक्टूबर। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तमोरा के मृतक ठाकुर राम पटेल की पत्नी संतोषी बाई एवं पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तिलकपुर के मृतक मालिकराम बरिका के पुत्र केशर बरिहा के लिए तथा सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भीथीडीह डिपापारा की मृतिका सादमति खडिय़ा की माता सगनी बाई के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे