महासमुन्द
आई जी ई एन आयोजित एनर्जीथान 2025 में ग्लोबल एनर्जी मैराथन में ऑनलाइन सतत 37 घंटे भाग लिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अक्टूबर। आवर पावर एंड आवर प्लैनेट थीम पर आधारित आई जी ई एन द्वारा एनर्जीथान 2025 एनर्जी मैराथन का ऑनलाइन आयोजन लगातार 37 घंटे के लिए किया गया। यह एक वैश्विक मैराथन था जिसमें विश्व के 25000 लोगों ने भाग लिया। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य एवं सी ओ पी 30 को लक्ष्य कर पर्यावरण एवं पंच महाभूत संरक्षण के लिए यह मैराथन किया गया। ऐसे विश्व स्तरीय मैराथन में पर्यावरण प्रेमी ग्रीन केयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने लगातार ऑनलाइन 37 घंटे भाग लेकर 3 वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट अर्जित किए।
डॉ. पाणीग्राही को अलग अलग केटेगरी में वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए । मैराथन में 18 घंटे भाग लेने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स ए बी एस अचीवर सर्टिफिकेशन, 24 घंटे भाग लेने के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट एजेंसी डब्लू आर सी ए, ग्रेट ब्रिटेन द्वारा स्टार पार्टिसिपेंट वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट एवं लगातार 37 घंटे भाग लेने के लिए स्टार पार्टिसिपेंट एडब्लू ओ आर वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट यूरोपियन यूनियन द्वारा प्रदान किए गए।
ये तीनों वल्र्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही को आई जी ई एन से हाल ही में मेल से प्राप्त हुए थे। जिसे जूनियर रेडक्रॉस शिविर सिरपुर के गरिमामय मंच से मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी के कर कमलों से प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्रदान करते हुए रूपकुमारी चौधरी ने डॉ. पाणीग्राही को बधाई देते हुए सराहना की।