महासमुन्द
रमन के जन्मदिन पर स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान
16-Oct-2025 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16अक्टूबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता सेवा समर्पण अभियान की शुरुआत की।
अभियान की शुरुआत बुधवार सुबह शहर के बरोंडा चौक से किया गया। विधायक श्री सिन्हा एवं भाजपा नेताओं ने चौक पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। दोपहर करीब 2 बजे विधायक कार्यालय में शहर की स्वच्छता दीदियों एवं मितानिन दीदियों को साड़ी प्रदान किया गया।
श्री सिन्हा इसके पश्चात बेलसोंडा स्थित कस्तूरबा ट्रस्ट पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों को पेन, मिठाई और कम्बल प्रदान किया। दीपावली के उपलक्ष्य में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हजारों की संख्या में दीयों का वितरण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे