महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16अक्टूबर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा जिला संयोजक टेकराम सेन के नेतृत्व में पूर्व में घोषित 21 अक्टूबर गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने पर 23 अक्टूबर भाईदूज के दिन स्थानीय अवकाश की मांग कलेक्टर महासमुंद से की है।
जिला संयोजक टेकराम सेन ने कलेक्टर महासमुंद को अवगत कराते हुए कहा कि दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार में कर्मचारी अधिकारी दूरदराज से अपने निज निवास दिवाली मनाने प्रस्थान करते हैं। पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश को छग सरकार द्वारा सार्वजनिक घोषित किया गया है। अत: 23 अक्टूबर भाईदूज के दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी जाए। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बातों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर महासमुंद द्वारा उक्त दिवस को स्थानीय अवकाश घोषणा की बात कही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से फेडरेशन की ओर से दिलीप तिवारी, उमादेवी शर्मा, सुनील साहू, सुनील मरकाम, प्रदीप साहू, दुर्गा सिन्हा, आकांक्षा साहू, मीना साहू, गरिमा साहू उपस्थित थे। सभी ने कलेक्टर महासमुंद के प्रति आभार जताया है।