महासमुन्द

महासमुंद विधायक ने भाजपा नेताओं संग डॉ. रमन को दी जन्मदिन की बधाई
16-Oct-2025 4:01 PM
महासमुंद विधायक ने भाजपा नेताओं संग डॉ. रमन को दी जन्मदिन की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16अक्टूबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को रायपुर स्थित निवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ में पहुंचे सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

 विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने लगातार 3 बार मुख्यमंत्री रहकर प्रदेश की सेवा की है। उनका कार्यकाल राज्य की प्रगति की नींव थी। उनके 15 साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई थी। आज भी उनके मार्गदर्शन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।

 

वर्तमान में अपने अनुभव से विधानसभा का संचालन सुचारू ढंग से कर रहे हैं।

इस अवसर पर बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल, कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ भाजपा नेतागण सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, मोनिका साहू, रमेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट