महासमुन्द

47 संदेह के दायरे में, 3644 वन अधिकार पट्टों की होगी जांच
16-Oct-2025 3:11 PM
47 संदेह के दायरे में, 3644 वन अधिकार पट्टों की होगी जांच

धान खरीदी में पट्टों का दुरुपयोग रोकने की कवायद, जांच के बाद कई बड़े खुलासे आ सकते हैं सामने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16अक्टूबर। प्रारंभिक जांंंंंच के दौरान जिले में 47 वन अधिकार पट्टे संदेह के दायरे में पाए गए हैं।ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं  ऐसे करीब 3644 वन अधिकार पट्टों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सूची बनाई है। जांच के बाद कई बड़े खुलासे सामने आने की संभावना है।

मालूम हो कि वनवासी किसानों को हजारों की संख्या में वन अधिकार पट्टे उंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंनके जीविकोपार्जन के लिए दिये जाते रहे हैं। लेकिन कई वर्षों से इनका सत्यापन नहीं होने के कारण अब इनका दुरुपयोग भी होने लगा है। पट्टा नहीं होने के कारण वनवासी किसान अपनी धान की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाते। फलस्वरुप वे अपनी फसल औने-पौने दाम पर कोचिये या किराना दुकानों में विक्रय करने के लिए विवश होते हैं। इससे उन्हें उनकी फसल का पूरा दाम नहीं मिल पाता। यही वजह है कि वनवासी अपनी फ सल बेचने के लिए वन अधिकार पट्टे की मांग करते आ रहे हैं।

इस बार शासन ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसी संदर्भ में धान खरीदी.बिक्री घोटालों को रोकने के लिए पट्टों और खसरा नंबर तथा जमीनों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इसी कवायद के बीच यह खुलासा होने लगा है कि कई किसान दूसरे गांवों में जाकर रहते हैं। उन्हें भी वन अधिकार पट्टा, अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासियों को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 के तहत जारी किया गया है। यह एक कानूनी दस्तावेज है। जो वन भूमि पर पारंपरिक निवासियों को भूमि के स्वामित्व और उपयोग का अधिकार देता है। यह सुनिश्चित करता है कि जो लोग पीढिय़ों से वनों में रह रहे हैं। यह पट्टा वन संरक्षण के साथ-साथ इन समुदायों के पारंपरिक अधिकारों और उनके वन संसाधनों के प्रबंधन को भी मजबूत करता है। यह अधिनियम उन समुदायों को वन भूमि पर अधिकार देता है जो अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी की श्रेणी में आते हैं। इन समुदायों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा की गारंटी देता है। उन्हें जंगल से नहीं निकाला जाएगा।                      

जिले के अंतिम छोर के गांवों तथा घने जंगलों के भीतर बसे गांवों में ऐसे सैकड़ों किसान हैं, जिनके पास 2-2 वन अधिकार पट्टे हैं। प्रारंभिक जांच में 47 से ज्यादा ऐसे किसान पाए गए हैं। जिन्होंने पट्टा लेने के बाद गांव छोड़ दिया है और अब दूसरे गांव में जाकर रहने लगे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वहां भी वन अधिकार पट्टा बनवा लिया है। यानी कई किसानों के पास दो-दो पट्टे हैं। जबकि कई पात्र किसानों को पट्टा नहीं मिल पा रहा है। कई ऐसे किसान भी हो सकते हैं, जिन्हें पता ही नहीं कि उनके पास पट्टा है या नहीं।    

 विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में कुल 3644 की जांच के लिए प्रशासन ने सूची बनाई है। इनमें कोमाखान में 493, पिथौरा में 601, बसना 273, बागबाहरा 670, महासमुंद में 1517, सरायपाली में 36 कुल 3644 पट्टे हैं। जिनकी जांच होनी है। जांच के बाद डबल पट्टे, पट्टे का हस्तांरण, बिना किसान के पट्टे का आबंटन जैसे आंकड़े और बढ़ सकते हैं।


अन्य पोस्ट