महासमुन्द
महासमुंद, 15 अक्टूबर। बागबाहरा ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल बोईरगांव में मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की 10 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। साइकिल पाकर बच्चों में खुशी का लहर देखने को मिला।
मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि इस योजना से पूरे प्रदेश की बेटियों को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना से अब छात्राएं से कदम बढ़ा सकेगी बल्कि आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास के साथ समाज गांव और क्षेत्र में अपनी पहचान बना पाएगी। सरस्वती साइकिल योजना से विशेष कर ग्रामीण अंचल के छात्रों को शिक्षा की ओर प्रेरणा मिल रही है। जिससे प्रदेश की बेटियों से शैक्षणिक विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।
इस मौके पर डोंगर सिंह ठाकुर, सरपंच नितिन जैन, चीनी राम यादव, देवेंद्र चक्रधारी, विजय लक्ष्मी यादव, वंदना ठाकुर, पुनु सिंह ठाकुर, लता साहू, कौशल व अन्य उपस्थित रहे।