महासमुन्द
महासमुंद,14 अक्टूबर। स्थानीय भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता लेकर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेज़ी से अग्रसर है। हाल के ऐतिहासिक जीएसटी क्रांति और उससे पहले आयकर की दरों में ऐतिहासिक छूट देकर, सभी तरह के कर कानूनों का सरलीकरण कर मोदी जी ने विकसित भारत की राह को प्रशस्त किया है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को राहत, व्यापार सुगमता, कर सरलीकरण का अंतिम ध्येय भारत को विकसित बना देश के 150 करोड़ नागरिकों का जीवन आसान बना कर उनके जीवन को संवारने का ध्येय लेकर मोदी जी का है। उन्होंने कोरोना की वैश्विक महामारी के समय सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया था। अब आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितंबर से जारी है जो 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेटी जी की जयंती तक यह चलेगा।
हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन.जन तक पहुंचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य श्वोकल फॉर लोकलश् के संदेश को हर भारतीय तक पहुंचाना है। पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी को लेकर जिस तेजी से काम हुआ है, उसका असर सैन्य उपकरणों के निर्यात से लेकर अंतरिक्ष, वैक्सीन हर जगह भारत की बढ़ती धाक में देखा जा सकता है।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जीएसटी सुधार लागू होने के बाद मैं स्वयं बाज़ारों में जा रहा हूं। जिस तरह का उत्साह हमें देखने को बाज़ारों में मिल रहा है, वह अद्भुत है। बाजार भ्रमण के दौरान मैंने देखा कि लोगों में जीएसटी 2,0 और स्वदेशी उत्पादों को लेकर विशेष उत्साह है। पत्रकार वार्ता में साथ राजिम विधायक रंजना साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन््हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येत राम साहू, पूर्व सासंद चुुन्नी लाल साहू आदि शामिल थे।