महासमुन्द

साइबर अपराध से सुरक्षा जागरूकता का पाठ पढ़ाया
14-Oct-2025 4:23 PM
साइबर अपराध से सुरक्षा जागरूकता का पाठ पढ़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 14 अक्टूबर। ग्राम जांघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष जागरूकता सत्र में पुलिस ने बच्चों को साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के मूल सिद्धांतों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पिथौरा थाना प्रभारी उमेश वर्मा, महासमुंद से सहायक उप निरीक्षक साइमा अम्बेलकर, हेड कांस्टेबल मिनेश ध्रुव, कांस्टेबल अन्नू भोई, साइबर सेल महासमुंद से कांस्टेबल विजय जांगड़े तथा पिथौरा के कांस्टेबल सद्दाम सूरज कुर्रे उपस्थित रहे। विद्यालय की चेयरमैन कविता अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

 

अधिकारियों ने मंच पर औपचारिक संबोधन के बजाय बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया। उन्होंने इंटरनेट की जोखिमों को समझाते हुए कहा कि हर ‘॥द्ब’ और ‘॥द्गद्यद्यश’ दोस्ती का निमंत्रण नहीं होता, कुछ खतरे की दस्तक भी हो सकते हैं।

इस सत्र का उद्देश्य बच्चों को यह सिखाना था कि, इंटरनेट की चमकती दुनियां में कौन-से दरवाज़े खुले रखने चाहिए और किन पर ताला लगा रहना चाहिए। स्नेह और असहजता के बीच की पतली-सी रेखा कहाँ होती है, जिसे पहचानना हर बच्चे का अधिकार है। हाथ में ताकत नहीं, मन में हिम्मत होनी चाहिए और वही असली आत्मरक्षा है। सडक़ पर चलते समय अपने कदमों का अनुशासन ही जीवन की सुरक्षा का पहरेदार बनता है।   सत्र के अंत में बच्चों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया हम डरेंगे नहीं, हम सतर्क रहेंगे। हम चुप नहीं रहेंगे, हम सही बात साहस से कहेंगे।


अन्य पोस्ट