महासमुन्द

डॉ. राम मनोहर लोहिया को किया याद
14-Oct-2025 4:10 PM
डॉ. राम मनोहर लोहिया को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14अक्टूबर। प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्थानीय लोहिया चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

 

 इस दौरान उनके कार्यों का स्मरण कर नपाध्यक्ष ने कहा कि डॉ लोहिया समाज और सरकार को एक साथ, एक रास्ते पर और एक समान बनाने के लिए कार्य करते रहे। उनका समाजवाद विश्व इतिहास से सीखते हुए भारतीय सभ्यता, भारतीय संस्कृति और भारतीय मानवतावाद से प्रभावित था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया। उनमें से ही एक थे राममनोहर लोहिया। अपनी प्रखर देशभक्ति और समाजवादी विचारों के कारण डॉ.लोहिया ने अपने विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान हासिल किया। इस अवसर पर शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, कुणाल सेन, रतन पाल, भुनेश्वर दीवान, आर्यन गिलहरे, कान्हा प्रधान, सागर नेताम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट