महासमुन्द

चित्रकला स्पर्धा, पौधारोपण कर देखभाल का संकल्प
14-Oct-2025 4:10 PM
चित्रकला स्पर्धा, पौधारोपण कर देखभाल का संकल्प

महासमुंद,14अक्टूबर। शुक्रवार को शासकीय वेटनरी पॉलिटेक्निक बारोंडा बाजार महासमुंद में युवाओं द्वारा पौधारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.देवेश गिरी पॉलिटेक्निक महासमुंद, विशिष्ट अतिथि डॉ,गोविंदा देवांगन, काशिफ रजा, शैलेश विशाल उपस्थित रहे।  प्राचार्य डॉ देवेश गिरी ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों जीवनदायनी है। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम हिमांशु दुबे, द्वितीय सरस्वती जायसवाल एवं तृतीय साक्षी कुजूर रहीं। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल, एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के अंत में सभी लगाए गए पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश कन्नौजे, रमेश मार्कण्डेय, सौरभ एवं खोमान कन्नौजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से थामलेस नागेश ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों की ओर से धन्यवाद दिया गया।


अन्य पोस्ट