महासमुन्द

17 टीमें गठित कर 25 स्थानों पर दबिश, 15 पर कार्रवाई
14-Oct-2025 3:55 PM
17 टीमें गठित कर 25 स्थानों पर दबिश, 15 पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 अक्टूबर। जिला पुलिस महासमुंद ने ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत जिले में 17 टीमें गठित कर 25 स्थानों पर दबिश देकर 15 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है।

10 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देश पर जिला पुलिस महासमुन्द के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की टीम गठित कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही नारकोटिक एक्ट के तहत 4 प्रकरणों में 7 व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 9.50 किलो ग्राम अवैध गांजा एवं नशीली कैप्सूल 10 नग, 48 नशीली इंजेक्शन, 16 सिरिंज जब्त किया गया। इसी तरह आबकारी एक्ट के मामले में कुल 3 प्रकरणों में 3 व्यक्तियों से 34 लीटर शराब जब्त किया गया। वहीं 5 संदेही व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और गिरफ्तारी वारंट 01 एवं स्थायी वारंट 01 कुल 2 वारंटी तामिल किया गया।


अन्य पोस्ट