महासमुन्द

राहुल टिकरिहा का स्वागत
13-Oct-2025 9:39 PM
राहुल टिकरिहा का स्वागत

महासमुंद, 13 अक्टूबर। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम जिला आगमन पर बसना विधानसभा के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिसर के बाहर आतिशबाजी गाजे-बाजे व नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, मिलिंद चंद्राकर,जिला महामंत्री ब्रह्मानंद पटेल, अमन वर्मा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व पुरुषोत्तम घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट