महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 अक्टूबर। जिले के सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम लिमाऊगुड़ा में जमीन विक्रय के बाद क्रेता से मिले पैसे के बंटवारे को लेकर एक पक्ष से गाली.गलौज व मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार हरीश कुमार निषाद लिमऊगुड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि लगभग 6 माह पूर्व उनके पिता और बड़े पिता जी परस राम निषाद दोनों ने मिलकर पैतृक जमीन लगभग 30 डिसमिल को गांव के दुर्लभ साहू के पास 3 लाख 50 हजार रुपए में बेच दिये थे। उनके बड़े पिता जी के बेटे लकेश्वर निषाद जमीन खरीदने वाले दुर्लभ साहू से उक्त 3 लाख 50 हजार रुपए आए तो 10 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे हरीश अपने बड़े पिता जी के घ्र गया। उस वक्त लकेश्वर घर में ही था। उन्होंने लकेश्वर से कहा कि जमीन का पैसा दुर्लभ साहू से ले आये हो क्या? वह टाल मटोल करता रहा और आखिरकार कह दिया कि पैसा ले आया हूं, जो करना है कर ले। इसके बाद प्रार्थी सरपंच के पास जा रहा हूं कहकर घर के सामने निकला तभी लकेश्वर ने उनसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने हाथ में रखे एक बांस के डंडे से उनके सिर पर मार दिया। जिससे चोट आकर खून निकलने लगा और प्रार्थी वहीं पर गिर गया।
गाली गलौज एवं मारपीट करते पास में खड़े गांव के सुरेश निषाद एवं मुकेश निषाद एवं उनकी बुआ परसमोती ने देखा एवं बीच बचाव की। घटना के बाद डायल 112 को फोन किया जिसमें इलाज हेतु उन्हें शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया। इलाज करवाने के बाद 11 अक्टूबर को उन्होंने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर लकेश्वर के खिलाफ धारा 115-2, 296, 351-2 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है।