महासमुन्द
खैरवारपारा में कबड्डी स्पर्धा
12-Oct-2025 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अक्टूबर। महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत नवागांव-पटेवा के खैरवारपारा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा के मुख्य अतिथि नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू थे। इस दौरान दर्जनों कबड्डी टीम स्पर्धा में शामिल हुए तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री साहू ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि जीतने वाले की श्रेष्ठता तो प्रकट होती ही है, साथ ही हारने वाले को भी सीख मिलती है। जिससे वह अपनी खेल कौशल में सुधार ला सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रमुख मुनूदाऊ पटेल, मोहन निर्मलकर, पंडित भास्कर, रामचरण खैरवार, गंगा राम सिन्हा, गोवर्धन ध्रुव, सेवुक सिन्हा, पवन सिन्हा, योगेश सिन्हा आदि मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे