महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 अक्टूबर। तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद किसानों की धान की फसल अब कटाई के लिए तैयार है। दीपावली के बाद खेतों में कटाई शुरू होने की तैयारी है, लेकिन इससे पहले किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जिले के मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव, उमस और रुक-रुककर हो रही बारिश ने फसलों में रोगों का प्रकोप बढ़ा दिया है। खेतों में शीत ब्लास्ट और भूरा माहू जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं। वहीं कई क्षेत्रों में माइट मकड़ी का हमला भी बढ़ रहा है। महासमुंद ब्लॉक के कीटनाशक खुर्द के किसान धनसाय साहू बताते हैं कि शीत ब्लास्ट लगने के बाद धान के पौधे पीले होकर सडऩे लगते हैं और फसल कमजोर पड़ जाती है। इसके बाद भूरा माहू का हमला आम हो जाता है। उन्होंने बताया कि एक बार शीत ब्लास्ट की दवा छिडक़ाव में प्रति एकड़ 800 से 1100 तक का खर्च आता है। जबकि भूरा माहू की दवा पर 1000 से 1200 तक की लागत होती है।
बावजूद इसके बीमारी पर पूरा नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इससे लागत तेजी से बढ़ गई है।