महासमुन्द

जिलाध्यक्ष चयन के लिए बागबाहरा पहुंचीं एआईसीसी की पर्यवेक्षक
11-Oct-2025 4:29 PM
जिलाध्यक्ष चयन के लिए बागबाहरा  पहुंचीं एआईसीसी की पर्यवेक्षक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 11 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष चयन हेतु राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक  रीटा चौधरी विधायक मंडावा राजस्थान शुक्रवार को बागबाहरा पहुंचीं। यहां खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत किया।

 शुक्रवार को पर्यवेक्षक रीटा चौधरी का बागबाहरा आगमन हुआ।  गौरतलब है कि जिले में जल्द ही नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इस बार अध्यक्ष का चयन जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से किया जाएगा। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक रीटा चौधरी विधायक मंडावा राजस्थान सहित कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बागबाहरा पहुंचे। जहां खल्लारी विधायक श्री यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  बागबाहरा पहुंचे पर्यवेक्षक ने बताया कि कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी राय ली गई है। इन चर्चाओं का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सीधे दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नया जिलाध्यक्ष ऐसा व्यक्ति होगा जो संगठन से गहराई से जुड़ा हो, सभी कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्य हो और जिले के हर क्षेत्र में उसकी सक्रिय उपस्थिति हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। 

सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और सभी जिलों से रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र चंद्राकर, भूपेंद्र ठाकुर शहर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा, रवि निषाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण, नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल, ताम्रध्वज बघेल,देवेश साहू, फिरोज मेमन, गणेश शर्मा, शमीम खान, शहजान पाशा, लोकेश दीवान, खोमेश साहू, दुर्गा सागर, मन्ता यादव, शिवा जगत, शैलेश साहू, पोखराज साहू, रमेश ठाकुर, लखबीर छाबड़ा, नवनीत सलूजा, बीआर मांझी, विष्णु महानंद, राजेश सोनी, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोनू शर्मा, गिरीश पटेल,अशोक पलिया, लोकेश उइके, किशोर राजपूत, सन्नी दूआ, अनमोल छाबड़ा, हरीश चंद्राकर, योगेश बघेल, बसंती बघेल, बलबीर सिंग बग्गा ,  राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट