महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोमाखान मंडल द्वारा बुधवार को शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मंडल के सभी गांवों के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन किया।
नगर भ्रमण दोपहर 2 बजे कोमाखान मंडी प्रांगण से शुरू हुआ। नगर के मुख्य मार्ग, कोमाखान बस्ती, बस स्टैंड एवं बाजार चौक होते हुए इनका काफिला आगे बढ़ा और शाम 4 बजे वापस कार्यक्रम स्थल मंडी प्रांगण में पहुंचा। पथ संचलन की समाप्ति के बाद मंडी प्रांगण में एक सभा और बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को राष्ट्र और समाज सेवा के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चिकित्सक अरुण शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रभावी संबोधन में स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।