महासमुन्द
महासमुंद, 9 अक्टूबर। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने की चौखट तक जा पहुंचा। सेवानिवृत्त शिक्षक जेशूचंद्र सिंह ने अपने बेटे और बहू पर गाली-गलौज, धमकी और संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसारए 25 सितम्बर की शाम जेशूचंद्र सिंह की पत्नी मधुलिका सिंह और पुत्री निम्सी सिंह घर के आंगन की सफाई कर रही थीं। तभी उनका पुत्र निशित सिंह और पुत्रवधू पंकजनी सिंह वहां पहुंचे और सफाई को लेकर विवाद करने लगे।
पंकजनी सिंह ने यह कहते हुए कि यह मेरा हिस्सा है,यहां सफाई क्यों कर रहे हो कहते हुए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान निशित सिंह ने भी उसका साथ देते हुए चल.अचल संपत्ति को अपने नाम कराने की धमकी भी दी। सेवानिवृत्त शिक्षक का कहना है कि उनका बेटा और बहू आए दिन गाली.गलौज और धमकी देकर परिवार में कलह का वातावरण बना देते हैं। कई बार समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। पुलिस ने शिकायत पर निशित सिंह और पंकजनी सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 3;5, और 351 ;2 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।