महासमुन्द

35 बछड़ों संग 5 तस्कर पकड़ाए
08-Oct-2025 4:10 PM
35 बछड़ों संग 5  तस्कर पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8अक्टूबर। बसना थाना क्षेत्र में ओडिशा सीमा के निकट पलसापाली बैरियर के पास पुलिस ने मवेशियों की तस्करी कर रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक में 35 बछड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर ओडि़शा ले जाया जा रहा था।

 

गिरफ्तार आरोपियों में रंगलाल उर्फ  रामलाल मीणा देसमा राजस्थान, विनोद भागवत बन्दे, लखन रात्रे दोनों निवासी नीमखेड़ा थाना अरोली जिला नागपुर, सचिन चन्द्रशेखर गजभिये एच बी टाउन भंडारा रोड चन्द्रनगर महाराष्ट्रद्ध तथा जितेन्द्र भावराव धरडे भंडारा थाना पालान्दूर महाराष्ट्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 नग बछड़े जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 25 हजार रुपए है। परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपए साथ ही 4 मोबाइल और 5 हजार रुपये नगद सहित कुल 27 लाख 48 हजार रुपए जब्त किया है।                    

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4ए 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मवेशी तस्करी के पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है।


अन्य पोस्ट