महासमुन्द
महासमुंद,7अक्टूबर। महासमुंद के रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंजपारा महासमुंद निवासी अमरकांत अग्रवाल ने थाने में शिकायत में बताया है कि 3 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे अमरकांत का बेटा अमन अग्रवाल ट्रेन से रायपुर से महासमुंद आया। वह स्टेशन से पैदल घर जा रहा था।
करीब रात 10 बजे रेलवे स्टेशन रोड बजरंगबली मंदिर के पास पीछे से अज्ञात कार का चालक ने अपनी वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। घटना कि सूचना के बाद अमरकांत अपनी पत्नी रचना अग्रवाल के साथ स्कूटी से गया। बजरंग बली मंदिर के पास पहुंचा तो भीड़ लगी थी। हादसे में घायल युवक को ऑटो में बिठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है।