महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के नेता डा. संदीप पाठक राज्य सभा सांसद तथा प्रभारी छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार, मुकेश अहलावत विधायक दिल्ली तथा सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार के तहत महासमुंद के संजय यादव को रायपुर लोकसभा का प्रभारी बनाया है।
उन्होंने एक पत्र जारी कर लोकसभा प्रभारियों की घोषणा की हैै। जिसमें मेहरसिंह वट्टी को बस्तर, तरुणा बेदरकर को कांकेर, देविदर सिह भाटिया को राजनांदगांव, अनुशा जोसेफ को दुर्ग, संजय यादव को रायपुर, परमानद जांगड़े को महासमुंद, दुर्गा झा को बिलासपुर, इमरान खान को जांजगीर चांपा, एम एम हैदरी को रायगढ़, किरन लकरा को कोरबा तथा घुरन सिंह मरकाम को सरगुता लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। डा. संदीप पाठक ने इसकी प्रतिलिपि कार्यालय राष्ट्रीय संगठन महासचिव आम आदमी पार्टी दिल्ली, कार्यालय प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी, कार्यालय प्रदेश सह प्रभारी छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी को जारी की है।
मालूम हो कि संजय यादव महासमुंद से हैं और उन्हेंने भूपेन्द्र चंद्राकर तथा अभिषेक जैन के साथ बीते पंद्रह सालों से आम आमी पार्टी के लिए काम करते आए हैं। इन्हीं तीन नामों पर पार्टी के कप्तानी की चर्चा शहर में थी। अब संजय यादव को रायपुर लोकसभा का कमांड मिल चुका है। ऐसे में भूपेन्द्र चंद्राकर और अभिषेक जैन पर सबकी निगाहें हैं। चर्चा तो यह भी है कि पूर्व के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर को आम आदमी पार्टी फिर से जिला अध्यक्ष का कमान सौंपने वाली है। संजय यादव भी पूर्व में संगठन में बड़े पदों पर काबिज रहे हैं और अभिशेष जैन भी पूर्व में जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।