महासमुन्द
चार पीढ़ी के नब्बे सदस्यों ने एक ही छत के नीचे मनाई नुवाखाई
07-Oct-2025 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7अक्टूबर। बसना क्षेत्र स्थित ढूटीकोना में एकता और समरसता की मिसाल नुवाखाई का पर्व चार पीढ़ी के नब्बे सदस्यों ने एक ही छत के नीचे एक साथ पूरे विधि-विधान के साथ मनाई।
बेदराम साहू ने बताया कि कार्यक्रम का परिकल्पना मदन लाल साहू ने की, जिसे सफल बनाने में गिरधारी साहू, दूधनाथ साहू आदि ने मदद की। कहा कि हमारे कुल देवी देवताओं की कृपा से यह परिवार भरा पूरा है और इतने बड़े परिवार में छोटी-मोटी मतभेदों को दरकिनार करते हुए आपसी सामंजस्य बनाकर एकता का परिचय देते हैं। परिवार में अब तक चार पीढ़ी के सदस्य हैं जो एक ही छत के नीचे नुवाखाई करते हैं।
बताया कि नुआखाई त्यौहार का महत्व कृषि उत्सव, पारिवारिक एकता और सामाजिक बंधुत्व का है। इस मौके पर समुंदलाल साहू, रामभरोस, भरत बंशीलाल, रामलाल रविलाल सहित अन्य मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे