महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6अक्टूबर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में पदस्थ हरमन कुमार बघेल व्याख्याता को शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल ने शिक्षक रत्न मानद उपाधि से सम्मानित किया है।
शिक्षक श्री बघेल ने इस सम्मान का श्रेय अपने उन शुभचिंतकों देते हुए कहा कि प्रतिभा सभी में प्रकृति प्रदत्त होती है। अपनी प्रतिभा को छुपाकर रखने से प्रतिभा का ह्रास होता है। अत: जब भी मौक़ा मिले,सही समय पर अवश्य प्रर्दशित करना चाहिए। इससे खुद को प्रोत्साहन तो मिलता है,साथ ही साथ हमारे इर्द-गिर्द रहने वाले तथा उन प्रतिभाशाली लोगों को भी प्रेरणा मिलता है जो विभिन्न प्रतिभा के धनी होते हैं। जिसे अनुकूल समय की तलाश रहती है।
श्री बघेल ने यह भी कहा कि जब भी मुझे साहित्यिक गतिविधियों, नवाचारी गतिविधियों, शैक्षणिक गतिविधियों में हुनर दिखाने का मौका मिला, मैंने यथा सम्भव तन्मयता से उस कार्य को करने की कोशिश की है। आगे भी सौभाग्य मिले तो निश्चित ही ऐसे कामों को संपादित करता रहूंगा। ईष्टमित्रों, परिवारजनों, शुभचिंतकों, स्कूल के प्राचार्या सरोजनी केरकेट्टा, वरिष्ठ व्याख्याता दिलीप कुमार राहंगडाले, लखनलाल चंद्राकर,विजय चंद्राकर, प्रतुल राज नंद, महेश अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव, कामता प्रसाद वर्मा समेत शिक्षकवृंदों, विभिन्न साहित्यिक पटल के साहित्यकारों, स्थानीय कोसल साहित्य कला मंच के अध्यक्ष अनूप नाथ योगी, माणिकलाल आदि को हृदय से आभार समर्पित है।