महासमुन्द
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव पथ संचलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद नगर के आचार्य चाणक्य बस्ती में विजयादशमी उत्सव पथ संचलन का कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर बीटीआई रोड के जिला परिवहन कार्यालय के पीछे जल संसाधन विभाग प्रांगण में बस्ती के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दोपहर 2.30 को एकत्र हुए जहां संघ संपत व ध्वज प्रणाम के पश्चात स्वयंसेवकों ने घोष वाद्य यंत्र के साथ पथ संचलन किया। अध्यक्षता कर रहे पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। संघ का जो आज विशाल रूप देखने को मिल रहा है वह संघ के संस्थापक डॉ.हेडगेवार व वरिष्ठ पदाधिकारियों के त्याग व परिश्रम का फल है।
मुख्य वक्ता चंद्रशेखर देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 को विजयादशमी को नागपुर में हुआ। उस समय डॉ.हेडगेवार जी सीमित स्वयंसेवकों के साथ शाखा चलाते थे। 2025 विजयादशमी को संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। जिसमें 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रत्येक जिले के बस्तियों में विजयादशमी उत्सव मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन 100 वर्षों के पश्चात संघ आज विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हुआ है। संघ के काम का आधार दैनिक शाखा है, जिसमें 1 घंटे का शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रम होते हैं। यही संघ की जीवंतता का लक्षण है। संघ में समय के साथ गणवेश व कार्यक्रम बदले गए। वर्तमान में संघ पंच परिवर्तन में कार्य कर रहा है।
श्री देवांगन ने कहा कि संघ जो कहता है वह करता है, जो करता है वह कहता है। संघ का कार्य है कि वह ईश्वरीय प्रेरणा से राष्ट्र का कार्य करता है। समाज की चुनौती को संघ दूर करने का प्रयास करता है। स्वयंसेवक सामाजिक समरसता का भाव लेकर कार्य कर रहे हैं। हर क्षेत्र में हमारा समाज आगे आज आगे बढ़ रहा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। हमें समाज में नैतिक परिवर्तन लाना है।
संघ प्रार्थना के साथ ही कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्ण गणेश में स्वयंसेवक, नागरिक बंधु, मातृ शक्ति उपस्थित थे। संचलन के दौरान एकता व समरसता का संदेश दिया। संचलन के दौरान सभी स्वयंसेवक मुख्य मार्ग केंद्रीय विद्यालय के बाजू रमन टोला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी होते हुए शाम 4 बजे हाउसिंग बोर्ड के सामुदायिक भवन पहुंचा जहां सभा रखी गई। इस मौके पर जिला संघचालक महेश चंद्राकर, नगर संघचालक भूपेंद्र राठौर, मुख्यवक्ता चंद्रशेखर देवांगन प्रांत कार्यवाह छत्तीसगढ़ प्रांतद्ध मौजूद थे।