महासमुन्द
महासमुंद, 5 अक्टूबर। नेशनल हाईवे-353 पर साराडीह मोड़ के पास रविवार की रात हुए सडक़ हादसे में घायल स्कूटी सवार अशोक साहू की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
घटना के बाद स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सडक़ दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने दावा किया कि मृतक की अमन अग्रवाल से पुरानी रंजिश थी और पूरी घटना एक सोची-समझी रणनीति के तहत की गई है। विधायक ने कहा, यह सामान्य एक्सीडेंट नहीं है, इसकी निष्पक्ष जांच होगी।
ग्रामीणों में आक्रोश, हाईवे पर चक्काजाम
एक ही गांव के दो लोगों की मौत से बेलसोंड़ा गांव में मातम पसरा है। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे-353 पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह एक साजिश के तहत किया गया हादसा है, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। (विस्तृत समाचार पेज 2 पर)