महासमुन्द
रामकुमार बांसकर का निधन
04-Oct-2025 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4 अक्टूबर। स्थानीय वार्ड नं 17 संघर्ष चौक नयापारा राजिम निवासी रामकुमार बांसकर का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। वे पूर्व में महासमुंद जिले के विद्युत विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ थे। वर्तमान में वे कांकेर जिले में पदस्थ थे। वे सुधा बांसकर के पति थे। वे यशवंत बांसकर, जवाहर बांसकर, पवन बांसकर के भाई, चन्द्रप्रकाश, बल्ला, पुणेश्वर, रजत के चाचा एवं विनय, पुर्विष के पिता थे। उनके अंतिम संस्कार में नवापारा राजिम में विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक सहित सामाजिक जन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे