महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान, शपथ, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ का कार्यक्रम हुआ। भाषण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुसुइया अग्रवाल, विशेष अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर हिंदी, रवि देवांगन सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र एवं तरुण बांधे सहायक प्राध्यापक वाणिज्य संकाय उपस्थित थे। प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश विश्वभर में अमर रहेगा। लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी और त्याग हमें बताता है कि नेतृत्व पद पर रहकर भी विनम्रता कैसे बनाए रखी जा सकती है। हमारे विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में जागरूक नागरिक बनें। विशेष अतिथि प्रतिमा चंद्राकर ने कहा कि गांधी ती का संपूर्ण जीवन यह दर्शाता है कि सत्य की शक्ति किसी भी अन्य शक्ति से बड़ी होती है। शास्त्री जी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को एकता और संकल्प की राह दिखाई। आज के युवा वर्ग को चाहिए कि वे गांधी जी के सत्य.अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व परिश्रम को आदर्श मानें।
छात्र-छात्राओं ने भी अपने ने हमें अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। लाल बहादुर शास्त्री का जय जवान जय किसान आज भी हमें मेहनत और ईमानदारी की प्रेरणा देता है।
आज हम सबका कर्तव्य है कि उनके आदर्शों पर चलकर भारत को और महान बनाएं। गांधी जी ने कहा था कि आप वह बदलाव बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्रा कशिश ेचंद्राकार बी कॉम प्रथम सेमेस्टर रहीं। कार्यक्रम अधिकारी के रूप में अतिथि व्याख्याता चित्रेश बरेठ रसायन शास्त्र ने सफल आयोजन किया। इस दौरान अतिथि व्याख्याता डा. ग्लैडिस मैथयू समाजशास्त्र, आलोक हिरवानी कंप्यूटर साइंस, माधुरी दीवान वाणिज्य, हरिशंकर नाथ राजनीति विज्ञान, मुकेश सिन्हा कंप्यूटर एप्लीकेशन, संजय कुमार अंग्रेजी, खुशबू ग्रंथपाल,शेषनारायण साहू लैब टेक्नीशियन,जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन, नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।