महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 4 अक्टूबर । भारत स्काउट गाइड संघ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय पी डब्लूडी विश्राम गृह में ब्लॉक पदाधिकारियों ने सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि अशोक अग्रवाल उपाध्यक्ष जिला स्काउट गाइड संघ महासमुंद अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल व विशेषअतिथि के रूप में संघ के उपाध्यक्ष राजेश सोनी, आजीवन सदस्त प्रतिनिधि रूपेश तिवारी, विष्णु महानंद,नोटरी भक्त राम मांझी,सेत राम बघेल थे।
मुख्यातिथि अशोक अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी विश्व के लिए एक आदर्श महापुरूष है जिन्होंने दुनिया को सत्य एवं आंहिसा का मार्ग दिखाया। इस कारण आज के दिन को विश्व आहिंसा के रूप में भी मनाया जाता है हमारे लिये गर्व का विषय है कि गांधी भारत में पैदा हुए।
इस अवसर पर पंकज हरपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू के जीवन से हमें शालीनता, सरलता, उद्वरता एवं सहजता की प्ररेणा मिलती है जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिये और गांधी की तरह सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
रूपेश तिवारी ने बताया कि ऐसे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन युवा पीढ़ी में एकता की भावना का संचार होता है और उनमें देशभक्ति की भावना भी प्रबल होती है.। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव शेष नारायण साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने अरुण कोसे, जिला सहायक आयुक्त गाइड श्रीमती पुरी हरपाल,श्रीमती जेनेबिबा टिर्की,उषा किरण ठाकुर,वीणा साहू, व्यास नारायण बंजारे,जितेंद्र साहू,रोवर लीडर सतीश देवांगन,रूखमणी बघेल आदि थे।