महासमुन्द

डीजे डांस स्पर्धा का विधायक ने किया शुभारंभ
04-Oct-2025 3:07 PM
डीजे डांस स्पर्धा का विधायक  ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 4 अक्टूबर। खल्लारी विधानसभा के ग्राम देवरी, भुरकोनी व भरवामुड़ा में ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव थे। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक श्री यादव व अतिथियों का ग्राम पहुचने पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। विधिवत पूजा अर्चना कर विधायक श्री यादव ने डीजे डांस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  मुख्य अतिथि श्री यादव ने प्रतिभागियों की कला का सराहना करते हुए कहा कि डांस करने वाले कलाकारों का अपनी कला को दिखाने का सर्वोत्तम मंच डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन है, जिसमे डांस दिखाने का अवसर मिलता है, सामूहिक, एकल, युगल नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर स्थान अर्जित करते हैं, वास्तविक में इन कलाकारों का सर्वश्रेष्ठ इनाम दर्शक दीर्घा द्वारा मिले उत्साहवर्धन तालियों की गडग़ड़ाहट है जो कलाकारों को आगे बढऩे का प्रोत्साहित करती है।

 

इसके पूर्व ग्राम पहुंचने पर ग्रामवासियों ने विधायक श्री यादव से ग्राम विकास को लेकर ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर विधायक श्री यादव दिया।

इस दौरान राहुल चंद्राकर, श्रीमती अहिल्या साहू, मुंशीराम साहू, सीताराम साहू, दयालूराम साहू, रामप्रसाद साहू, फणीश यादव, केशलाल मलिक, भरत साहू, भुरकोनी में संजय अग्रवाल, पारसमणी मिश्रा, नारायण साहू, नारायण चक्रधारी, दामोदर यादव, लखन डड़सेना, कौशल साहू, खिलावन साहू, मनहरण साहू, सुशील भोई भरवामुड़ा में कृष्ण कुमार ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, पीताम्बर पटेल, हेमन्त ठाकुर, हेमलाल पटेल, यादराम साहू, रामचंद साहू, लोकेश पटेल, गणेश राम साहू, तुलसीराम साहू, किशन साहू, राधेश्याम साहू, कुंजलाल निर्मलकर, देवनाथ, शेषनारायण, मखियार पटेल, निर्भय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट