महासमुन्द

सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम देहरादून रवाना
03-Oct-2025 4:34 PM
सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम देहरादून रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अक्टूबर। 50वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 4 से 10 अक्टूबर 2025 तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित किया गया है। इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की बालक-बालिका टीम का नेशनल कैंप 24 से 30 सितंबर तक मिनी स्टेडियम बास्केटबॉल कोर्ट महासमुंद एवं भिलाई में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों महासमुंद, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, राजनांदगांव के चयनित खिलाड़ी शामिल हुए।

अंतिम चयन सूची के वक्त चेयरमैन निर्णायक समिति से आर एस गौर, भारती नेताम, कविता, अंजू लकड़ा जे वेणु, विपिन बिहारी सिंह, चेयरमैन टेक्निकल कमेटी, नुरेन चंद्राकर अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल संघ आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित खिलाडिय़ों समर शाह, शिवांश श्रीवास्तव, निशांत पवार,हर्षित, श्रेष्ठ पांडे, कृष्णा कुशवाहा, शिवम यादव, विराट सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, एरिक सूर्यवंशी, आशुतोष कुमार, मोहम्मद लुकमन खान शामिल हैं।

इसी क्रम में बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर भिलाई में दिनांक 24 से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से योजना रंगारी, तारिणी साहू एवं सौम्या खान का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। छत्तीसगढ़ बालक टीम प्रशिक्षक शुभम तिवारी महासमुंद, हिरवास साहू, मैनेजर कुलेश्वर चंद्राकर, बालिका टीम प्रशिक्षक रोहित पटेल, सरजीत, मैनेजर कविता शामिल होंगे।

इससे पहले राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 19 से 21 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया था जिसमें महासमुंद जिले की बालक टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया एवं जिले की बालिका टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिसके आधार पर जिले के खिलाडिय़ों का चयन किया गया था।


अन्य पोस्ट