महासमुन्द
उपविजेता कंचन को 50 हजार मिले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 अक्टूबर। नगर के खेल मैदान में आयोजित गरबा प्रतियोगिता में नगर के रावनभाठा पारा की उर्वशी फुटान ने एक लाख एक सौ रुपये का नगद पुरुस्कार जीता है।यह पुरस्कार पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व, विक्रम डड़सेना एवम उनके अनुज तेजराम डड़सेना की स्मृति में उनके परिजनों की ओर से दिया गया।
विगत नवरात्र प्रारम्भ से नवमी तक खेल मैदान में चले रास गरबा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। पूरे नौ दिन बरसते पानी मे भी गरबा चलता रहा।समापन के बाद रास गरबा समिति द्वारा गरबा नाचने वालो को पुरस्कार की घोषणा की। इसमें प्रथम पुरस्कार 100000/- उर्वशी फ़ुटान (पिथौरा) स्व ओमप्रकाश विक्रम , एवम तेजराम डड़सेना की स्मृति में सिन्हा परिवार के प्रेमलाल सिन्हा एवम संजय सिन्हा द्वारा दिया गया।द्वितीय 51000/-कंचन शर्मा (बिलाइगढ़) को शर्मा कोकोकोला के संचालक गोपाल शर्मा द्वारा दिया गया। तृतीय 31000/- दीपा कंवर (महासमुंद) को चतुर्थ 21000/- विनोद दीवान(मुढ़ीपार) को दिया गया।11000/- के तीन पुरस्कार क्रमश: वर्षा भोई, योगिता जलक्षत्री, निकिता पंडा को दिया गया। 5100/- के पाँच पुरुस्कार क्रमश:अनिशा परवीन, आँचल घोष यशोदा,गायत्री,शिवानी ग्रुप एवं चंद्र प्रकाश सिन्हा को दिया गया।
3100/- के पाँच पुरुस्कार क्रमश: ओशिका शर्मा ,बरखा कश्यप,भूमि पटेल, भुवन नायक ,एवम काम्या को दिया गया।सभी पुरुस्कार भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के कर कमलों से वितरित किये गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने, पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, शीतला समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा,पूर्व जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष पियुष अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा,रास गरबा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा, सयोंजक विक्की सलूजा, कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा,संरक्षक सुधीर प्रधान,उपाध्यक्ष बबलू सोनी,कोषाध्यक्ष जतिन ठक्कर का योगदान रहा।