महासमुन्द

सडक़ पर पड़े पत्थर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
03-Oct-2025 3:44 PM
सडक़ पर पड़े पत्थर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 अक्टूबर। जिले के सरायपाली थानांतर्गत ग्राम डुडुमचुंवा कोसमपाली के समीप सब्जी लेने जा रहे 3 बाइक सवारों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पंचनामा कर मर्ग दर्ज किया है। शव पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागढ़ निवासी राजू बरिहा ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा संजय बरिहा 28 सितंबर को मोटर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक सीजी 06 पी 9972 में चांदलाल भोई व नारायण बरिहा को बिठा कर नवागढ़ से डुडुमचुंवा सब्जी लेने जा रहा था।

 

  इसी बीच शाम करीब छह बजे डुडुमचुंवा कोसमपाली के बीच मोड़ के पास पत्थर से बाइक टकरा गई। जिससे तीनों गिर गए।

 हादसे में संजय बरिहा के सिर,चेहरा, घुटने के पास व पीछे बैठे चांदलाल भोई के बांये हाथ, बांये पैर, सिर में तथा नारायण बरिहा के बांये हाथ भुजा, कमर में चोट आई। उन्हें 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106 -1 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट