महासमुन्द
बेलडीह पठार के जंगल से 165 लीटर महुआ शराब जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अक्टूबर। बेलडीह पठार के जंगल में शराब पकडऩे गई पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ ोड़ के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वहीं दो आरोपी फरार हैं।
ज्ञात हो कि जिले में अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं सप्लाई के लिए कुख्यात बसना क्षेत्र के ग्राम बेलडीह पठार के लोगों ने कुछ ही महीने पहले गांव की मीटिंग बुला कर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर के समक्ष गांव में पूर्ण शराबबंदी करने का निर्णय लिया था। लेकिन गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय ज्यादा दिन नहीं टिक पायी। अंतत: कल बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सडक़ के किनारे जंगल में अवैध शराब विक्रय के लिए रखे हुए हैं।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल रात 8 बजे बसना पुलिस स्टाफ तोषगांव से बेल्डीह पठार मुख्य मार्ग पर गाड़ी खड़ी कर सडक़ से 200 मीटर अंदर जंगल में पहुंची। जहां तीन संदेही दिखे।
इस बीच बसना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर घटना स्थल से फरार हो गए और घूम कर सडक़ किनारे खड़ी पुलिस की बोलेरो वाहन पर तोड़-फोड़ की। उधर घेराबंदी कर एक आरोपी रामानंद रात्रे बेल्डीह पठार को पकड़ा गया, वहीं हरिशचंद खुंटे एवं गोवर्धन निराला मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से तीन ड्रम प्रत्येक में 50 लीटर तथा तीन प्लास्टिक झिल्ली प्रत्येक में 5 लीटर देशी महुआ शराब कुल 165 लीटर अनुमानित कीमत 13 हजार रुपए और एक मोटर साइकिल जब्त की गई।
इसी दौरान दो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को जानकारी दी कि फ रार आरोपी हरिशचंद और गोवर्धन ने गुस्से में आकर पुलिस वाहन बोलेरो क्र.सीजी 03 ए 1085 के सामने के शीशे में तोडफ़ोड़ की है। मौके पर पहुंचने पर वाहन में क्षति की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 -2 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम तथा धारा 324-3 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगाई गई है।