महासमुन्द

पत्नी व बच्चे को कुर्सी-गिलास फेंककर मारा, रिपोर्ट दर्ज
03-Oct-2025 3:29 PM
पत्नी व बच्चे को कुर्सी-गिलास फेंककर मारा, रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अक्टूबर। जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ  मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के पति के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है।  पीडि़ता शाहीन खान ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की शाम अपने पति गुलाब नबी खान को बच्चों के स्कूल की फीस जमा करने और राशन लाने के लिए बोली। तो उसने मना करते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। पश्चात अपने बेटे को स्टील गिलास से फेंककर मारा। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। पश्चात हाथ-मुक्का से मारपीट के बाद पास में पड़ी प्लास्टिक कुर्सी फेंककर अपनी पत्नी को मारा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुलाब नबी खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115-2, 296, 351-2 के तहत अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट