महासमुन्द

अग्निबाण बीच में ही रुका, नजदीक जाकर जलाया फिर भी ढांचा खड़ा रहा
03-Oct-2025 3:23 PM
अग्निबाण बीच में ही रुका, नजदीक जाकर जलाया फिर भी ढांचा खड़ा रहा

बारिश के कारणव बड़ी मशक्कत से रावण का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 अक्टूबर। बारिश की वजह से इस बार जिले भर में लगभग सभी जगह रावण के पुतला दहन के लिए आयोजकों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य समारोह रावण भांंंंंंंंठा में हुआ। रामलीला मंचन से पहले बारिश को देखते हुए रावण के 30 फीट के पुतले को पॉलीथिन से ढंकना पड़ा। इसके बाद रामलीला मंचन के समय श्रीराम के हाथों छूटा अग्नि बाण बीच रास्ते में ही अटक गया। अत: रामलीला के किरदारों ने समीप जाकर मशाल से पुतला जलाया। उसके बावजूद दशानन के सभी 10 सिर साबुत रहे। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें भी जलाया गया। कल दशहरा पर बारिश की वजह से यह स्थिति सभी जगह रही। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश ने ऐन वक्त पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान ही कहर बरपाया।  महासमुंद के रावणभांठा में रावण जलने से पहले ही बारिश हुई। फलस्वरूप दर्शकों की भीड़ कम हो गई। वहीं रावण के पुतले में नमी चढ़ गई। इस वजह से पुतला ठीक से जलने का नाम नहीं ले रहा था। जैसे ही राम का किरदार निभा रहे युवक ने अग्निबाण चलाया, बाण बीच में ही अटक गया। तब मशाल से रावण दहन किया गया।

 

इसी तरह इमलीभांठा में हन देखने आए लोगों को बारिश की वजह से मायूस होना पड़ा।

 यहां बारिश के कारण पुतले का वजन बढ़ गया और जमीन गीली होने व तेज हवा के कारण पुतले के पैर उखड़ जाने से रावण का पुतला जमीन पर गिर गया। बड़ी मशक्कत के बाद पुतले को फिर से खड़ा कर दहन किया गया। इस वजह से रावण दहन कार्यक्रम विलंब से शुरू हो सका। पुतला दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को सोनपत्ता भेंटकर बधाईयां दी।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्रकार, पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि व भारी तादात में नगरवासी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट