महासमुन्द

परिषद की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक-करुणा दुबे
01-Oct-2025 3:43 PM
 परिषद की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक-करुणा दुबे

वल्लभाचार्य कॉलेज में इतिहास परिषद का मनोनयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 अक्टूबर।  स्थानीय वल्लभाचार्य कॉलेज में बीते दिनों इतिहास परिषद का मनोनयन सत्र 2025 .26 के लिए एप्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के मार्गदर्शन में एवं डॉ. रीता पांडेय विभागाध्यक्ष इतिहास व मृणाली चंद्राकर अतिथि सहायक प्राध्यापक के संयोजन में किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग की गतिविधियां परिषद के माध्यम से संचालित होती हैं। परिषद के कार्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं।

इस अवसर पर डॉ रीता पांडेय, विभागाध्यक्ष इतिहास ने कहा कि नव मनोनीत पदाधिकारी द्वारा महाविद्यालय के इतिहास विभाग के लिए शोध, अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इतिहास परिषद में रूपाली साहू अध्यक्ष, ऋतिक पहारिया सचिव, प्रियंका साहू उपाध्यक्ष, योगेश कुमार सहसचिव, सागर चंद यादव कोषाध्यक्ष, बीना साहू सांस्कृतिक प्रभारी एवं धरोहर झरोखा प्रभारी मनोनीत किए गए।

मनोनीत पदाधिकारियों ने शोध, शोध पत्र लेखन, सेमिनार आयोजन, शैक्षणिक भ्रमण एवं एकेडमिक कैलेंडर के पालन हेतु नीति बनाई। मनोनीत पदाधिकारियों को डॉ. मालती तिवारी, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. दुर्गावती भारतीय, डॉ. ईपी चेलक, अजय कुमार राजा, मुकेश साहू, वेद देवांगन, राकेश जांगड़े ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट