महासमुन्द

राहुल गांधी को धमकी, कांग्रेस का सिटी कोतवाली घेराव
01-Oct-2025 3:24 PM
राहुल गांधी को धमकी, कांग्रेस का सिटी कोतवाली घेराव

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 अक्टूूबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने की घटना ने कांग्रेसजनों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। मंगलवार को महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिटी कोतवाली का घेराव किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केरला बीजेपी प्रवक्ता पिन्टू अमित महादेव ने सार्वजनिक रूप से बयान में न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार किया है, बल्कि यह देश की संवैधानिक व्यवस्था और कानून.व्यवस्था को खुली चुनौती भी है। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी केवल कांग्रेस पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की आवाज और लोकतंत्र की उम्मीद हैं। ऐसे में उन्हें धमकी देना पूरे देश की जनता का अपमान है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो महासमुंद कांग्रेस सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और धमकियों की कोई जगह नहीं है और ऐसे कृत्यों का विरोध हर स्तर पर किया जावेगा। सभी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और धमकियों की कोई जगह नहीं है और ऐसे कृत्यों का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, अध्यक्ष नगर पालिका निखिलकांत साहू, अमन चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर व अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट