महासमुन्द
गरबा उत्सव: युवा पारंपरिक परिधानों में थिरके
01-Oct-2025 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1अक्टूूबर। नवरात्रि पर्व पर शहर का माहौल गरबा डांडिया की रंगीनियों से सराबोर है। हाई स्कूल मैदान में आयोजित गरबा उत्सव में जहां गुजराती गरबा गीतों पर युवा पारंपरिक परिधानों में थिरकते दिखे।
वहीं छत्तीसगढ़ी सुआ गीत ने कार्यक्रम को अलग ही लोक रंग से भर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और झिलमिल माहौल को और जीवंत बना दिया। मैदान में चारों ओर सजे रंग-बिरंगे पंडाल, आकर्षक लाइटिंग और पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव को और भव्य बना दिया।
दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे