महासमुन्द

नर्रा कॉलेज व्याख्याता की शिकायत, जांच कर कार्रवाई की जाए-विधायक प्रतिनिधि
30-Sep-2025 9:32 PM
नर्रा कॉलेज व्याख्याता की शिकायत, जांच कर कार्रवाई की जाए-विधायक प्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 30 सितंबर। अधिवक्ता एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय उच्चतर स्तर नर्रा के  विधायक प्रतिनिधि विजय निगम ने शा उ माध्य. विद्यालय नर्रा में युक्तियुक्तकरण के तहत पदस्थ वर्षा तिवारी व्याख्याता (वाणिज्य) के विरुद्ध लगातार अनुपस्थिति के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

एक विज्ञप्ति जारी कर श्री निगम ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा कि छात्रहित देखते हुए व्यक्तिगत रुचि लेकर वर्षा तिवारी के विरुद्ध  त्वरित अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में उपस्थित होने निर्देशित कर अध्यापन कार्य करने कि निर्देश देने की कृपा करें । आधा सत्र होने जा रहा है फिर भी अध्यापन कार्य प्रारम्भ नही हुआ है ।

उन्हींने बताया कि वर्षा तिवारी व्याख्याता (वाणिज्य)  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा की अनियमित एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का उल्लंघन करने, बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व स्वीकृति के अर्जित अवकाश में रहने, लम्बे समय से शाला में अनुपस्थित रहने एवं अन्य अनियमिततओं की शिकायत संचालक लोक शिक्षण रायपुर एवं कलेक्टर महासमुंद से कर कार्रवाई की मांग की गई है।

उन्होंने आरोप लगाते बताया कि वर्षा तिवारी व्याख्याता (वाणिज्य) का युक्तियुक्तकरण के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में पदस्थापना की गई थी, जिसके तहत उन्होंने 9.06.2025 को शाला में पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने उपरान्त नियम विरुध्द उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के साथ अनेकानेक अनियमितता बरतते हुए शासकीय एवं विभागीय नियम का उल्लंघन किया जा रहा है।जैसे कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात  17,18,19 ,एवं 20 जून को बिना अवकाश के अनुपस्थित रही, दिनाक 21.06.2025 को कार्य में उपस्थित होकर बिना सक्षम स्वीकृति के उपस्थिति पंजी में प्राचार्य द्वारा लगाये गये प्रश्नवाचक चिन्ह को मिटाने का प्रयास करते हुए उस पर हस्ताक्षर किये जो कि घोर कदाचार की श्रेणी में आता है ।

यह कि ऑफ लाइन अर्जित अवकाश का आवेदन दे कर, बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व स्वीकृति, अवकाश का उपयोग कर रही है, दिनांक 17.06.2025 से 20.06.2025 तक के अर्जित अवकाश को आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान ने 27.06.2025 को स्वीकृत किया । दिनांक 23.06.2025 से 02.07.2025 तक के अवकाश की स्वीकृति 27. 06 .2025 को दी गई  दिनांक 15. 07. 2025 से 10.08.2025 का अवकाश 31.07.2025 को स्वीकृत किया गया ।

12.08.2025 से 14.09.2025 का अवकाश आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान ने यह टीप करते हुए अस्वीकार कर दिया कि नियमानुसार अवकाश न होने के कारण अस्वीकार किया जाता है ।

उपरोक्त सभी कथित अवकाश अनुपस्थिति की श्रेणी में आता है तथा वे आज पर्यंत भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है ।

इस प्रकार एक लम्बी अवधि से वे कार्य से अनुपस्थित है जिससे छात्रों का अध्यापन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है ।

तथाकथित अर्जित अवकाश से आने के बाद बिना कार्यभार ग्रहण प्रतिवेदन के उपस्थिति पंजी में बिना प्राचार्य के अनुमति के हस्ताक्षर किये गये जो कि अत्यंत आपत्ति जनक होते हुए नियमों का जानबूझ कर उल्लंघन प्रतित होता है । लोक शिक्षण संचनालय का पत्र क्रमांक / एम.आई.एस./2024/139, दिनाक 29.07.2024 में स्पष्ट उल्लेख है कि ऑफ लाइन आवेदन स्वमेव निरस्त माना जायेगा । स्पष्ट निर्देश के बावजूद आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान द्वारा आवेदन स्वीकार किया जाना संदेहापद है । वर्षा तिवारी ने  09.07.2025 को प्राचार्य को एक पत्र लिख कर सूचित किया है कि नर्रा में उपस्थिति देने में असमर्थ हूँ तो क्यों न उनके उक्त सूचना को उनका त्यागपत्र माना जावें ? साथ ही साथ उन्होंने ग्रामवासियों पर अनगिनित आरोप लगाये हैं जो कि जांच का विषय है ।

श्री निगम ने मांग करते हुए निवेदन किया है कि शिकायत पर में छात्रहित देखते हुए व्यक्तिगत रुचि लेकर वर्षा तिवारी के विरुद्ध    त्वरित अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में उपस्थित हो कार्यभार ग्रहण कर अध्यापन कार्य करने कि निर्देश देने की कृपा करें । आधा सत्र होने जा रहा है और अध्यापन कार्य प्रभावित है ।


अन्य पोस्ट