महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक को विविध कार्यक्रम
30-Sep-2025 4:41 PM
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एक को विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,30 सितंबर। समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत 2 अक्टूबर तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कल 1 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, बागबाहरा रोड में किया जाएगा। जिसमें वृद्धजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रम जैसे खेल.कूद गतिविधि, सांस्कृतिक गतिविधि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों का कुर्सी दौड़, मटकी फ ोड़, जलेबी दौड़, गुब्बारा फ ोड़, गिल्ली डण्डा आदि खेल गतिविधियां एवं गीत गायन समूह नृत्य, सुवा-नृत्य, पंथी नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात् विजयी प्रतिभागी एवं वृद्धजनों को पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध नागरिकों के लिए आवश्यकता अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्रायसायकल, छड़ी, श्रवण यंत्र आदि का वितरण भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वृद्धजनों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने जिले के समस्त वृद्धजनों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु अपील की है।


अन्य पोस्ट