महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 सितंबर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट्स गाइड्स संघ बागबाहरा व स्वास्थ्य विभाग बागबाहरा की ओर से ग्राम नर्रा में कुष्ठ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने गांव के गलियों में चौक चौराहों पर हम सब ने ठाना है। कुष्ठ रोग मिटाना है। जैसे कुष्ठ संबंधी नारा लगाते हुए पाम्पलेट बांटे। स्वस्थ विभाग एवं स्काउट गाइड टीम का मुख्य उद्देश्य रैली के माध्यम से लोगों में कुष्ठ के प्रति जागरूकता लाना है।
रैली में स्काउट गाइड के टीम ने अंचल के लोगो से रूबरू होकर होकर बताया कि शरीर के किसी भी भाग में शरीर के रंग से अलग तेलिया तामिया दाग जिसमें सुन्नपन हो, हाथ या पैर में झुनझुनी एवं अचानक से कमजोर हो जाना,आंख का पलक बंद न होना,कान में गठान कुष्ठ रोग के मुख्य लक्षण हैं। अगर इनमें से कुछ भी लक्षण दिखाई दे तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क करें एवं सत्यापित होने पर इलाज पूर्ण कराने का सलाह दिया गया। कुष्ठ का इलाज सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है। इस मौके पर स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, स्काउट्स गाइड्स संघ बागबाहरा उपाध्यक्ष द्वय राजेश सोनी श्याम चन्द्राकर,आयुक्त गाइड श्रीमती पुरी हरपाल, लोकेश्वर चन्द्राकर, अरुण शुक्ला,भीमसेन चन्द्राकर, अरुण कोसे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मोनिका चन्द्राकर, स्काउटर व्यास नारायण बंजारे, मनोज दीवान, गगन तोडेकर सतीश देवांगन, गाइडर वीणा साहू,उषा किरण ठाकुर, भगवनतीं निराला, प्राचार्य भूपेन्द्र पढिय़ार, व्याख्याता दुर्गेश चंद्राकर, कांता प्रसाद साहू, रतनलाल कोसरे, अरविन्द ठाकुर, नीलिमा भोई, स्वास्थ्य सेक्टर पर्यवेक्षक सोनिका दास, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नर्रा के आरएचओ डिलेश्वरी परमार, डिगेन्द्र परमार व बड़ी संख्या में बच्चे सहित वीर शिवाजी ओपन क्रु रोवर, रेजर टीम उपस्थित रहे।