महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 सितंबर। राजिम रोड पर स्थित पोपट नमकीन फैक्ट्री की नई यूनिट में गुरुवार को दो बड़ी घटनाएं हो गईं। पहले दोपहर को फ ायर मशीन में ओवरहीट से लगी आग ने फैक्ट्री परिसर में अफ रा-तफ री मचा दी। इसके कुछ ही घंटों बाद यहां स्टेट जीएसटी टीम की दबिश ने दी। दोनों घटनाओं के चलते फैक्ट्री का कामकाज करीब चार घंटे तक प्रभावित रहा।
इस बीच कर्मचारी तनाव और प्रबंधन बचाव की मुद्रा में नजर आए। फैक्ट्री में इन दोनों घटनाओं के बीच गुरुवार का पूरा दिन इसी हडक़ंप में बीता।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री की नई यूनिट में स्थापित फायर मशीन अचानक ओवरहीट हो गई और उसमें आग भडक़ उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं पूरे परिसर में फैल गया। उस समय यूनिट में करीब डेढ़ से दो सौ मजदूर काम कर रहे थे।
अचानक हुई घटना से मजदूरों में भगदड़ मच गई और सभी जान बचाकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आगजनी की घटना के बीच फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही भी खुलकर सामने आई।
मजदूरों के मुताबिक फैक्ट्री परिसर में फायर सेफ्टी की लापरवाही भी खुलकर सामने आई। मजदूरों के मुताबिक फैक्ट्री परिसर में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। न तो अग्निशामक यंत्र थे और न ही कोई आपातकालीन अलार्म था। जब आग लगी तो मजदूर खुद ही पानी डालकर स्थिति संभालने की कोशिश करते रहे।
इस बारे में कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। समय रहते आग पर काबू कर लिया गया। इससे किसी भी तरह से जनहानि नहीं हुई है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन से चर्चा का प्रयास किया गया, तो मोबाइल बंद मिला।